फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से 22 बीघा फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

नगर पंचायत एलम के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह पंवार सहित कई किसानों की गन्ने की फसलों में आग लग गई। किसानों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा एलम निवासी पूर्व चेयरमैन उदयवीर पंवार के खेत के बराबर में ही रामकिशन फौजी, राजवीर सिंह, जयप्रकाश और राजू कश्यप के खेत हैं। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी थी। शुक्रवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थिति में पूर्व चेयरमैन उदयवीर पंवार की फसल में आग लग गई, जिसके बाद आग आसपास के खेतों में भी फैल गई। इसकी वजह से सभी किसानों की करीब 22 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर एलम से किसानों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार को पूर्व चेयरमैन उदयवीर पंवार ने अन्य किसानों के साथ कांधला थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बाद दर्ज कराई युवक की गुमशुदगी
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी सोहनवीरी पत्नी प्रदीप ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बड़ा बेटा संदीप (28) एक माह पूर्व बाजार गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी दिन तक वह संदीप को तलाशते रहे। तमाम रिश्तेदारियों में भी मालूम कर लिया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें