फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार का चुनाव 5 दिसंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वर्ष 2017- 18 के लिए जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन द्वारा नामित किए गए मुख्य चुनाव आयुक्त संजय कुमार शर्मा एडवोकेट, चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग, सतेंद्र देशवाल की ओर से जिला बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। पांच दिसंबर को मतदान सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। कार्य समाप्ति तक मतगणना काम चलेगा। 25 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक सुबह 12 बजे से लेकर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। प्रत्याशी चुनाव आयुक्त मुकेश गर्ग से नामांकन पत्रो खरीद सकते है।
उम्मीदवार का नामांकन फार्म 28 नवंबर को सुबह 12 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक जमा करा सकेंगे। नामांकन फार्मों के साथ जिला बार का नोड्यूज लगाना अनिवार्य होगा। 29 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन फार्म पर आपत्ति ली जाएगी। 30 नवंबर को दोपहर दो बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी दिन तीन बजे तक नामांकन पत्रो की वापसी होगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची एक दिसबंर दोपहर दो बजे तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। दो दिसंबर तक उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार प्रसार कर सकेंगे। पांच दिसंबर को दो बजे तक मतदान व तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें