फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा के मद्देनजर अलर्ट रही खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे पर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

शामली।
दशहरा और मुहर्रम पर खाकी अलर्ट रही। हनुमान धाम पर भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात की गई थी।
शनिवार को जिले में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शामली, कैराना, कांधला सहित पूरे जिले में कई जगह रावण का पुतला दहन किया गया। इसके अलावा मुहर्रम के अवसर पर मातमी जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया था। शामली में हनुमान टीला धाम पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई थी। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने भी हनुमान टीला धाम पर सुरक्षा व्यवस्था जांची और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने किया अज्ञात में मामला दर्ज
बाबरी। क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी मांगा पुत्र मजीद अपनी मोप़ेड पर सवार होकर आदमपुर चुनसा मार्ग पर जा रहा थे। इसी बीच गांव निवासी एक महिला भी मोपेड पर बैठ गई थी, जब वह आदमपुर के नजदीक पहुंचे थे तो चार बदमाशों ने मोपेड सवार मांगे को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घायल को चिकित्सालय में उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर बाबरी पुलिस ने 307 में अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें