फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

गांव मानकपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाभवन के गांव मानकपुर निवासी भारती पुत्र ऋषिपाल बाइक से मानकपुर की ओर जा रहा था। जबकि दूसरी ओर से गांव कुतुबगढ़ निवासी अनुज पुत्र सुभाष व राहुल पुत्र मेनपाल सैनी थानाभवन की ओर आ रहे थे। मानकपुर के पास स्थित मंदिर के पास दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से अनुज, राहुल को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, भारती को उसके परिजनों ने शामली के एक प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें