फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पांच बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को गांव पंजीठ निवासी एक महिला अपने पांच बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने एक दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। वह महिला भी पांच बच्चों की मां है। उसने अपने पति को छोड़ दिया है। उसका पति उक्त महिला के साथ घर पर आकर उनके साथ मारपीट करता है तथा घर से निकलने की धमकी देता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका पति उक्त महिला व चार अन्य हमलावरों के साथ घर पर आया तथा उसके तथा उसकी जवान बेटी तथा बेटे के साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यह घर छोड़ कर चले जाओ। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें