नेशनल एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से द्रोण स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रस्ट की चेयरमैन हिमानी गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायेक्टर विजय सैनी ने सभी खिलाड़ियों को मेहनत से खेलने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष सुधीर ने बताया कि प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, स्कॉटिश, मदरलैंड, सेंट आरसी झिंझाना, एल्पाइन बुढ़ाना, मेपल्स एकेडमी आदि 35 टीमों ने प्रतिभाग किया है। इस अवसर सुधीर, संजीव कुमार, प्रसून, हिमांशु गौतम, प्रदीप कुमार, अमरपाल सिंह, पूजा, लक्ष्य, अंचल आदि उपस्थित रहे।