लखनऊ में आयोजित छह दिवसीय यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जनपद के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर पदक जीते। इसमें चार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। जनपद पहुुंचने पर सभी का स्वागत किया गया।
लखनऊ स्थित द मिलेनियम स्कूल में चल रही नौ से 14 अगस्त तक यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मुनव्वर मंसूरी क्लब लिलौन के चार निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि नमन जैन, पारस कुमार, अभिमन्यु और वसीम खान ने एयर राइफल पीप साइट सब जूनियर स्पर्धा में खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इसके बाद रविवार को क्लब पहुंचने पर सभी विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान राजकुमार जैन, रणदीप, चंदन सिंह, मदन लाल, सुनील कालखंडे, सुल्तान, आयूष मलिक आदि मौजूद रहे।