प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा
शामली। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुुरेश राणा ने कहा कि भाजपा गरीब वंचित समाज की पार्टी है। केंद्र- राज्य सरकार की योजनाओं का हर गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलेगा।
रविवार शाम को सिल्वर बेल्स स्कूल में दलित महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुुुरेश राणा ने कहा कि भाजपा गरीब लोगों की पार्टी है। भाजपा ने दलित समाज के सर्वमान्य नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर दलित समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर गरीब तबके को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। अध्यक्षता जहान सिंह बधेव ने की। इस मौके पर नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अजय संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, अंकित देशवाल, सतेंद्र पप्पू, जितेंद्र बधेव, सतीश जौला, सतपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन विपिन कौशिक प्रदीप मायूस ने किया।