फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ पत्रों की जांच न होने पर सदस्यों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग पर दिए गए शपथपत्रों का बृहस्पतिवार को सत्यापन नहीं हो सका। ब्लाक कार्यालय पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सत्यापन न होने पर रोष जताते हुए हंगामा कर दिया और धरना देकर बैठ गए। बाद में 16 अगस्त को सत्यापन कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
एक सप्ताह पूर्व ही ऊन ब्लाक प्रमुख मेमकला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र सौंपे थे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र को शपथ पत्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। इस कार्य के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा देवी के नेतृत्व में सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। मांग थी कि शपथ पत्रों का सत्यापन कराया जाए, लेकिन बीडीओ डॉ. विपिन राठी ने कह दिया कि आज सत्यापन नहीं होगा। इस पर सदस्यों की बीडीओ के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर सदस्य वहीं पर धरना देकर बैठ गए और सत्यापन कराने की मांग पर अड़ गए। कई घंटे तक धरना चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान सदस्यों ने बीडीओ पर ब्लाक प्रमुख से मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने उन्हें आश्वासन दिया कि 16 अगस्त को शपथपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें