फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाई साप्ताहिक बैठ, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख्ता में चौक बाजार में लगाई जा रही साप्ताहिक पैठ को पुलिस ने हटवा दिया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस के अनुसार साप्ताहिक पैठ के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
रविवार को कस्बा गढ़ीपुख्ता में साप्ताहिक पैठ का शुभारंभ किया गया था। रविवार रात थानाध्यक्ष एमएस गिल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पैठ लगाकर बैठे दुकानदारों को अपना सामान समेटने के लिए कहा। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध कर दिया, लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा कि इस पैठ की कोई अनुमति नहीं है। उधर सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, नगर पंचायत चेयरमैन विजय गिरि के आवास पर रणकुमार के नेतृत्व में सोमवार को बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें लोगों ने साप्ताहिक पैठ को हटाने पर थानाध्यक्ष के प्रति रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि पैठ में सस्ता सामान मिल जाता है। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन विजय गिरी, रण कुमार, मतलूब प्रधान, मांगेराम, सुखपाल सिंह उपध्याय, नवाब खान, रामबीर, मुकेश, मुस्तकीम, अकबर, नरेश सैनी, श्रीपाल, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें