फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टेक्सटाइल पार्क में खींची जाएगी 14 किमी बिजली की लाइन

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के रोटन गांव में पीपीपी माॅडल पर बनने वाले टेक्सटाइल पार्क में बिजली- पानी और सड़कों की सुविधाओं की तैयारियां शुरू हो गई है। पार्क में 14 किमी तक बिजली के खंभों पर लाइन खींची जाएगी। इसी के साथ मेरठ- करनाल हाईवे से रोटन गांव तक चार किमी लंबी और 12 मीटर चौड़़ाई की सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के झिंझाना क्षेत्र के रोटन गांव में टेक्सटाइल औद्योगिक पार्क का निर्माण हघकरघा की ओर से प्रस्तावित है। 125 बीघा भूमि में 17 औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए भूमि खरीदी जा चुकी है। टेक्सटाइल औद्योगिक पार्क में बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की हघकरघा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
औद्योगिक पार्क में 14 किमी लंबी बिजली के खंभे और लाइन का प्रस्ताव विद्युत वितरण चतुर्थ खंड से एस्टीमेट तैयार करने के लिए विभाग की ओर से पत्रावली भिजवाई गई है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के एसडीओ ने बताया कि पार्क में विद्युत लाइन खींचने के लिए एस्टीमेट तैयार के लिए कहा गया है। खंभों का एस्टीमेट बिजली विभाग के अवर अभियंता झिझांना की ओर से तैयार किया जाएगा। टेक्सटाइल पार्क के प्लानर रविभूषण अरोरा ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर रोटन गांव में औद्योगिक पार्क तक आने-जाने के लिए चार किमी लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई वाली सड़क निर्माण कराने का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल पार्क, सामूहिक सुविधाओं में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, ट्रेनिंग सेंटर, अनुसंधान केंद्र, परीक्षण केंद्र, रेडीमेड शेड, ट्रांसपोर्ट टर्मिनल, सड़क, बिजली, पीने का पानी एवं विपणन केंद्र की सुविधा मिलेगी। इस टेक्सटाइल पार्क से जिले के पांच हजार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का मौका मिलेगा। जल्दी भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें