फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में छाया घना कोहरा, दिन में निकली धूप ने दी राहत

Sun, 19 Jan 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
रविवार को शहर में घने कोहरे के दौरान गुजरती ई-रिक्शा । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रात से सुबह तक घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होने पर फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में रात में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। सुबह 11 बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। दिनभर अच्छी धूप निकलने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। धूप निकलने से जिले के तापमान में भी वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, शाम को आसमान में हल्के बादलों के साथ कोहरा छाना शुरू हो गया।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। रात में पाला व कोहरा पड़ने की संभावना है। 21 व 22 जनवरी को पश्चिमी उप्र के कुछ जिलाें में वर्षा होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें