कलक्ट्रेट में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
14 प्रत्याशियों ने नहीं दिया चुनाव खर्च को ब्योरा, नोटिस जारी
शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने सभी विधानसभा के प्रत्याशियों के व्यय के लेखा -जोखा की समीक्षा की। उन्होंने 14 अनुपस्थित प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर शामली-कैराना, थानाभवन विधानसभा प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को चुनावी खर्च का लेखा-जोखा परीक्षण हेतु बुलाया गया था। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने सभी विधानसभा के प्रत्याशियों के व्यय के लेखा -जोखा की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कैराना विधानसभा कैराना से 10 प्रत्याशियों में 5 अनुपस्थित और थानाभवन विधानसभा से 10 प्रत्याशियों में 6 अनुपस्थित रहे। शामली विधानसभा के 10 प्रत्याशियों में से 3 अनुपस्थित पाए गए। व्यय प्रेक्षक ने 14 अनुपस्थित प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम जसजीत कौर के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, तीनों विधानसभा के सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा टीम के सभी मौजूद रहे।