फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 136 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
शामली के आरके इंटर कॉलेज में काउं​सिलिंग के दौरान प्रमाणपत्र चेक करते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन बुधवार को 136 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। सभी के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि जनपद में काउंसिलिंग के लिए कुल 153 अभ्यर्थियों की सूची शासन से प्राप्त हुई है। पहले दिन 136 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। अभ्यर्थियों ने ड्राफ्ट के साथ अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किए हैं। जो रह गए हैं, उनकी बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग होगी। इसके लिए अलग-अलग कक्ष में तीन काउंटर बनाकर खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में शैक्षिक प्रमाण पत्रों का मिलान का कार्य किया गया। इसके बाद काउंसिलिंग के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
जांच कमेटी में अध्यक्ष डायट प्राचार्य भीम सिंह, बीएसए गीता वर्मा, डायट प्रवक्ता जितेंद्र कुमार और राजकीय कन्या इंटर कालेज कांधला की प्रधानाचार्या कविता जैन को शामिल किया गया है। बीएसए ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई है, उनकी कमेटी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। शासन ने 16 अक्तूबर को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

शिक्षक बनने का सपना पूरा होने की उम्मीद
शामली। सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए जून माह में काउंसिलिंग शुरू हुई थी। जनपद में उस समय स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर बाद तक काउंसिलिंग चलती रही, लेकिन शाम को काउंसिलिंग पर रोक लगा दी गई थी, जिसके चलते काउंसिलिंग भी निरस्त कर दी गई थी। इससे अभ्यर्थियों को मायूसी हाथ लगी थी। बुधवार को फिर से काउंसिलिंग शुरू हुई।
काउंसिलिंग में आए अभ्यर्थी जिला बागपत के गांव सूजती निवासी हिमांशी ने कहा कि वह शामली में दूसरी बार काउंसिलिंग में आई हैं। उसे उम्मीद है कि इस बार शिक्षक बनने का सपना पूरा हो जाएगा। खेड़ीकरमू निवासी निकिता तेजान ने बताया कि उसका पहले से ही शिक्षक बनने का सपना था, जो अब पूरा होता दिख रहा है। पूनम ने कहा कि पहली बार काउंसिलिंग में सभी दस्तावेज जमा हुए थे, लेकिन उस समय काउंसिलिंग निरस्त होने से निराशा हुई थी। अब फिर शिक्षक बनने की उम्मीद पूरी होती दिख रही है। गांव लोहरीपुर कांधला निवासी मुबारक अली और गांव तिसंग निवासी मोहनजीत सिंह ने बताया कि पहले भी काउंसिलिंग में अपने मूल कागज जमा किए थे, लेकिन निरस्त होने पर कागज वापस लिए थे। अब फिर काउंसिलिंग में कागज जमा किए है। इस बार तो पूरी उम्मीद है कि शिक्षक बनने का सपना पूरा हो जाएगा।

शामली के आरके इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग के दौरान निरीक्षण करतीं बीएसए गीता वर्मा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें