शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 1354 किशोरों केे पहली व दूसरी डोज का टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 15 से 18 साल के 61 साल के किशोरों को पहली डोज और 1293 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 18 साल से अधिक आयु के 69 लोगों को और 1518 को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा 10 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।
तीसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
शामली। जिले में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि शनिवार को करीब 2200 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें कोरोना का कोई संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में इससे पहले दो दिन में भी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में सक्रिय केस की संख्या तीन रह गई है।