फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

133 प्रधानों ने गांवों में ही ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
133 ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ
विज्ञापन

शामली। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में से 133 ग्राम प्रधानों ने पहले दिन शपथ ली। 61 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि शेष 36 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं हो सकी। कोरोना संक्रमण के चलते वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई।
जिले के पांचों ब्लॉकों की 230 ग्राम पंचायतों में से 36 में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाने से कोरम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इन ग्राम पंचायतों में शपथ नहीं हो सकी। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को सभी बीडीओ ने प्रधानों एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 133 निर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई गई। ब्लॉक ऊन में 38, कैराना में 22, थानाभवन में 26, कांधला में 20, शामली में 27 कुल 133 निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

पंचायत भवन और स्कूलों में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम
कांधला। ब्लॉक कांधला के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायतों के भवन तथा प्राथमिक विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। गांव पंजोखरा जूनियर स्कूल में नवनिर्वाचित प्रधान संदीप फौजी और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत सचिव निसान की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। ग्राम प्रधान संदीप फौजी ने बताया कि उन्होंने गांव के विकास का खाका तैयार कर लिया है। गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को वह जल्दी ही पूरा कर लेंगे। इस दौरान मनीष कश्यप, सतीश कश्यप, जोगेंद्र चौहान, निहाल सिंह, सचिन कुमार, बंसल, नित्तर, नीटू कसाना आदि मौजदू रहे। ग्राम पंचायत हुरमजपुर में पंचायत सचिव मुकुल बलदेव की मौजूदगी में ग्राम प्रधान बिजेंद्र जावला ने शपथ ली। ग्राम पंचायत सदस्य ओमवीर, कर्मवीर, पुष्पा, कामिल आदि मौजूद रहे।
21 साल की ईरम ने ली प्रधान पद की शपथ
गढ़ीपुख्ता। मंगलवार ऊन एवं थानाभवन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11 बजे व दोपहर बाद दो बजे चरणों में शपथ ग्रहण हुई। गांव गुराना में सबसे कम उम्र 21 वर्ष की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ईरम मशरूर चौधरी व ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम सचिव वीरपाल की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। गांव ताना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चांदकली देवी व ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलवाई गई। गांव मालैंडी में प्रधान उत्तम कुमार जाखड़ व सदस्यों को ग्राम सचिव वैभव निर्वाल की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। गांव कैल शिकारपुर में ग्राम प्रधान अलका देवी को ग्राम सचिव रश्मिकांत, गांव भैंसवाल में प्रधान प्रह्लाद सिंह को सचिव सचिन चौधरी, गांव धनैना में प्रधान संजीव कुमार को ग्राम सचिव शुभम मलिक, गांव जंधेडी़ में प्रधान जितेंद्र कुमार व सदस्यों को ग्राम सचिव नागेंद्र सरोहा ने ऑनलाइन शपथ दिलाई। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में प्रधान इस्लाम व को ग्राम सचिव वीरपाल, गांव बुंटा में ग्राम प्रधान जर्रार अफजाल को ग्राम सचिव तनवीर आलम व सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार जेई ने ऑनलाइन शपथ दिलाई।
विज्ञापन

26 ग्राम प्रधानों ने ली वर्चुअल शपथ
थानाभवन। ग्राम पंचायत सदस्यों व प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कराई गई। प्रथम दिन 26 ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई। थानाभवन विकास क्षेत्र में लगभग 50 ग्राम प्रधानों में से 43 की शपथ ग्रहण होनी है। मंगलवार को पहले दिन 26 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण की। खंड विकास कार्यालय पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार ने वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई। बीडीओ ने बताया कि 26 ग्राम प्रधानों व ग्राम सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सात ग्राम प्रधानों की कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं हो सकेगी। 17 ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें