शामली। संपूर्ण बकाया गन्ने के भुुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट कार्यालय मेें 14वें दिन धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों की डीएम के साथ हुई वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया। जिसके बाद किसानों ने बकाया भुगतान होने तक बेमियादी धरना जारी रखने की घोषणा की है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने 31 जनवरी को खाप चौधरियों और कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल की कलक्ट्रेट सभाकक्ष में वार्ता हुई। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने धरना समाप्त करने का अनुुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने शामली चीनी मिल से किसानों के खाते में बकाया गन्ने का भुगतान दिलाए जाने की मांग की। डीएम ने आश्वस्त किया कि 31 जनवरी तक शामली चीनी मिल 15 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज देगी। जिस प्रतिनिधिमंडल सहमत नहीं हुआ और वार्ता विफल हो गई। मौके पर यूनियन के प्रदेश महामंत्री सजीव लिलौन जिला अध्यक्ष मनोज पंवार, जगवीर फौजी, चोहल सिंह, रघुवीर सिंह, जयपाल सिंह कुड़ाना, सुखपाल सिंह, अंकुर समेत आसपास के किसान मौजूद रहे।