फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से टावर का निर्माण कार्य रूकवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से टावर का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मोहल्ला पंसारियान के लोगों ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले में बस्ती के बीच लगाए जा रहे टावर का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। मंगलवार को मोहल्ला पंसारियान के लोग और महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में मंदिर के समीप टावर का निर्माण कार्य चल रहा है। टावर लगने से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की। प्रार्थना पत्र देने वालों में गीता, जमूरत, राजकली, रेेखा, पवन, सोनी, साहिद, अजित आदि शामिल रहे।
नकदी से भरा बैग चोरी
शामली। गांव बलवा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शहर के एक इंटर कालेज में कार्यरत है। मंगलवार दोपहर को वह किसी काम से बाजार गया था। वीवी इंटर कालेज रोड पर एक खाद की दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर वह दुकान पर गया था। इसी दौरान साइकिल से उनका बैग चोरी हो गया। बैग में ढाई हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी को लेकर युवक फरार
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को उसकी पुत्री घर से बाजार में किसी काम से गई थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। इस दौरान उनकी जानकारी में आया कि दूसरे मोहल्ले का युवक उनकी बेटी कोबहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने शराब पीकर हंगामा किया
शामली। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में एक युवक ने शराब पीकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विद्युत लाइन के तार चोरी
शामली। शामली निवासी हरेंद्र सिंह ने थाना आदर्श मंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 दिसंबर की रात को किरोडी रोड स्थित नलकूप पर जा रही विद्युत लाइन के तीनों तार दो स्थानों पर चोरी कर लिए। इससे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को लगभग आठ हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव बधेव में भी रात को चोरों ने एक किसान के कीमती पेड़ काटकर चोरी कर लिए। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है। इस मामले में कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें