फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे से टकराकर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे से टकराकर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के शिव चौक के समीप सीमेंट से लदा ट्रक विद्युत खंभे से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में खंभा औरतार टूटने से धीमानपुरा समेत आसपास के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लगभग 20 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे सीमेंट से लदा ट्रक पानीपत से शामली होते हुए सहारनपुर जा रहा था। जब वह शहर के बीच शिवचौक के समीप पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे विद्युत खंभे टकराकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक राजू व उसका साथी फंस गए। आसपास के लोगों व वाहन चालकों ने शीशा तोड़कर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को घायलावस्था में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया। पुलिस ने रास्ते में पलटे ट्रक को हटवाया। उधर, ट्रक की टक्कर के बाद विद्युत खंभा टूट गया और लाइन के तार टूट गए। इससे धीमानपुरा व आसपास के मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन मंगलवार को दिनभर विद्युतकर्मी मरम्मत में जुटे रहे। शाम करीब आठ बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई। इस दौरान लगभग 20 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती ने बताया कि हादसे में एक खंभा व लाइन के तार टूट गए थे, जिनकी मरम्मत होने के बाद मंगलवार शाम को विद्युत सप्लाई चालू हो गई है। इस मामले में जेई अरविंद तोमर की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें