फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कर्म का फल अच्छा ही मिलेगा: आनंद मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। जैन समाज के उप प्रवर्तक आनंद मुनि महाराज ने कहा कि अच्छे कर्म का फल अच्छा ही मिलता है। इंसान को सदकर्म करने चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि इंसान को कर्म करना चाहिए, उसका फल अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के जैन स्थानक में आचार्य मुनि खुशालचंद महाराज के शिष्य उप प्रवर्तक आनंद मुनि महाराज ने बताया कि मनुष्य का जीवन सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है। मगर मनुष्य अपना कर्म भूल गया है। जो कर्म अपने लाभ के लिए कर रहे हैं, उससे हटकर सोचो कि आपके द्वारा किए गए कार्य से अगर किसी दूसरे इंसान का अहित होता है, तो आपको नहीं करना चाहिए। आप जो दूसरों से अपेक्षा रखते हैं, वही दूसरे लोग भी आप से रखते हैं। भगवान महावीर ने कहा है कि जो जैसा करता है, वैसा ही भरता है। मुनि श्री दीपेश ने बताया कि जो इंसान अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते, वे भगवान की क्या सुनेंगे। इंसान को अपना आत्म चिंतन करना चाहिए। मौके पर लोकेश जैन, बालेश जैन, हंसकुमार जैन, दिनेश जैन, प्रवीण जैन, बल्लू जैन, सुरेश गर्ग, अमित, विनोद जैन, मुकेश जैन, गौरव, मनीषा जैन, निति, अरुणा, इंदु, कमलेश, सुनीता, प्रेमवती, लता, राजबाला, सोनिया जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें