प्रधानों को किया जागरूक
ऊन। खसरा और रुबेला वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से इस अभियान में मदद करने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को ऊन ब्लाक में आयोजित प्रधानों की बैठक में चिकित्सा प्रभारी डाक्टर लेखराम ने केंद्र सरकार की ओर से रुबेला और खसरा की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खसरा जानलेवा बीमारी है, जो संक्रामक रोग होने के कारण तेजी से फैलता है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधानों को अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बैठक में प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार, शकील अहमद, डाक्टर शशिकांत प्रधान, राम मेहर, चंद्रकला, संजीव, सत्तार, रमेश, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।