झिंझाना। कस्बा स्थित आरएसएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड का शामली जिला आयुक्त नियुक्त किया गया।
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को लखनऊ में भारतीय स्काउट गाइड मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के 65 प्रधानाचार्यों को अपने अपने जिले में आयुक्त बनाकर शपथ दिलाई गई। जिसमें स्काउट गाइड के प्रशासक न्यायमूर्ति एससी वर्मा ने नियुक्ति पत्र देकर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल ने प्रधानाचार्य को स्काउट गाइड का जिला आयुक्त बनने पर बधाई दी है। वहीं, कस्बा झिंझाना निवासी बंटी तोमर, डाक्टर रोहित बीडीएस, जितेंद्र चौधरी, सचिन, ओमपाल सिंह, बिल्लू, उपेंद्र चेयरमैन, चौधरी भोपाल सिंह, सतेंद्र तोमर, बिजेंद्र कश्यप, अमित गोयल आदि ने उन्हें बधाई दी है।