फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के जागरण में झूमें श्रद्घालु, भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता।
गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र के गांव मालैंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 34 वां विशाल भंडारा भूमिया खेड़ा पर किया गया। शुक्रवार रात को मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को मालैंडी में भूमिया खेड़ा पर सर्वप्रथम पंडित देवेंद्र शर्मा द्वारा विधि विधानपूर्वक हवन पूजन कर गांव की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा जल की धार से पूरे गांव की परिक्रमा ढोल-नगाड़ों के साथ की गई। दोपहर को ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव के नरेश कुमार ने बताया कि भूमिया खेड़ा की ग्राम मालैंडी पर विशेषकर कृपा रहती है, जो कोई युवा सच्चे दिल से भूमिया खेड़ा की पूजा करता है, उसकी कामना पूरी होती है। वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा भूमिया खेड़ा की पूजा कर गांव की सुख शांति समृद्धि के लिए मनोकामना की। इस दौरान नरेश कुमार, रामपाल सिंह, सहदेव सिंह, जयपाल सिंह, राजीव कुमार, ग्राम प्रधान अश्विनी पंवार, नीटू, सोमदत्त शर्मा, डाक्टर विनोद, रविंद्र, पप्पू सिंह रहे। उधर, गढ़ीपुख्ता में गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर स्थित शनि देव मंदिर पर विधि विधानपूर्वक हवन पूजन कर कस्बा वासियों की सुख शांति की प्रार्थना की। शनि मंदिर पर आरती का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान योगी बाबा कमलनाथ, नरेश, शिवराज, संदीप, विकास, राजेंद्र, नीरज कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें