फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दिया आत्म विश्वास और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज में आर्य वीरागंना परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय कन्या चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को आत्म विश्वास, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धीमानपुरा फाटक स्थित आर्य समाज शामली के सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. प्रियंवदा तोमर एवं अशोक बहादुर आर्य रहे। फिजिकल ट्रेनर पूनम आर्या ने हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुर सिखाएं। उन्होंने छात्राओं में आत्मविश्वास का जोश भी भरा। हरियाणा से आई बहन पूनम आर्य ने कहा कि ज्ञान से बड़ा चरित्र होता है। डर को भगाने और चरित्रवान बनने के लिए के लिए प्रतिदिन शाम के समय आत्म चिंतन करे। शिक्षा पर ध्यान देते हुए अपने चरित्र को मजबूत करें। प्रवेश आर्य ने कहा कि छात्रावस्था से ही अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के सतत प्रयारत रहना चाहिए। किशोरावस्था में हमें सकारात्मक कार्यों में ही ध्यान लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और चरित्र ही हमारी सफलता का आधार है। सदैव अच्छी संगति में रहना चाहिए। मौके पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल सिंह आर्य, पूरण चंद आर्य, भीष्म कुमार आर्य, वीरांगना परिषद की अध्यक्षा श्वेता आर्य, प्रधान मृणाली आर्य, मंत्री मुन आर्य, कोषाध्यक्षा अवंतिका आर्य, पूनम आर्य, नीलम आर्य, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बेटी बचाओ अभियान की संयोजिका बहन पूनम आर्य और बहन श्वेता आर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें