फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला माजरा में पीने के पानी में लीकेज होने के कारण बस्ती के लोग गंदगी से भरा पानी पीने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बा मोहल्ला माजरा में पिछले कई दिनो से पीने के पानी का पाइप लीकेज होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। रामेश्वर, दिनेश, राहुल, कालू , कन्हैया आदि का कहना है कि करीब 15 दिन पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से बस्ती में लाए गए पीने के पाइप लीकेज होने के कारण पानी मे गंदगी आनी शुरू हो गई थी। मामले की शिकायत बस्ती के लोगों ने पालिका में लिखित रूप से की थी, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि शुक्रवार को अपनी समस्या लेकर पालिका में पहुंचे तो वहां पर मौजूद एक लिपिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने प्रदर्शन करते हुए डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पालिका परिसर में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें