फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते किसान पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते किसान पर हमला, घायल
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी जाबिर का एक व्यक्ति से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि रविवार दोपहर के समय जब जाबिर पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया हुआ था तो वहां पर आरोपी ने कई लोगों के साथ पहुंचा और लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि लोगों के वहां किसान के बचाव में आने के बाद हमलावर मौके से कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भिजवाया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
कैराना। जहानपुरा निवासी प्रवेज बाइक पर कैराना आ रहा था। मायापुर रोड पर उसकी बाइक भैंसा-बुग्गी से टकरा गई, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने शामली निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें