भाजपा के राज में हुआ हर वर्ग का उत्पीड़न : सुधाकर
कैराना।
कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के चलते सपा नेेता सुधाकर कश्यप ने सहपत और ऊंचागांव में पहुंचकर बूथ कमेटियों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है।
बृहस्पतिवार को सपा नेता सुधाकर कश्यप कैराना क्षेत्र के ग्राम सहपत में प्रदीप चौधरी सपा जिला सचिव तथा ऊंचागांव में सुरेश कश्यप के आवास पर बूथ कमेटी का सत्यापन करने पहुंचे। कैराना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डाक्टर सत्यपाल सिंह कश्यप के आवास पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर सीट जीतकर सपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा का ग्राफ गिरा है। अब कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी सपा की जीत होगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है। गरीब, पीड़ित एवं शोषित लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। कांधला के गांव गढ़ीश्याम में सोनी कश्यप हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। इस दौरान मोनू कश्यप, सेठपाल कश्यप, वीरसैन कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, सोनी के पिता वीरसैन व उसके चाचा सेठपाल आदि मौजूद रहे।