भाजपा का विरोध करने का निर्णय लिया
थानाभवन। कस्बा थानाभवन स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में क्षेत्र के कई गांव के युवाओं की बैठक हुई। उसमें युवाओं ने कहा कि भाजपा में युवाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। क्षेत्र का किसान भी दुखी है, क्योंकि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है। थानाभवन में रेलवे अंडरपास की हालत काफी समय से खस्ता है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी दबाव में काम कर रहा है। युवाओं ने उपचुनाव में भाजपा का विरोध करने का निर्णय किया। इस दौरान रजनीश राणा, विकास कैडी, रज्जू राणा, सोहनबीर, अमित प्रजापति, बालिंदर कश्यप, लाखन राणा, विशाल, बसंत राणा और सूर्या राणा आदि मौजूद रहे।