फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बच्चों ने शिक्षा के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

जिला बेसिक अधिकारी के निर्देश के बाद स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हसनपुर लुहारी गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को हसनपुर लुहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में स्कूल चलो रैली निकाली गई। शुभारंभ प्रधानाध्यापक जुल्फिकार अली व ग्राम प्रधान के पति सतीश सैनी ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा समाज के सभी वर्गों के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा हेतु स्लोगन, बैनर के जरिए शिक्षा व दाखिला को प्रेरित करने वाले नारों व गीतों के साथ रैली में भाग लिया। रैली प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर लंबी गली, बस स्टैंड, मोहल्ला कुरैशियान से मेन बाजार होते हुए वापस प्राथमिक विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के सभी बच्चों का शिक्षित होना अनिवार्य है। शिक्षकों ने गांवों के लोगों से अपने बच्चों का पंजीकरण सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। इस मौके पर कंवरपाल सैनी, प्रवीण कुमार, विक्रम दत्त, जितेंद्र सिंह, मेमपाल, अफजल खान, इस्राइल, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें