कस्बा स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चमनलाल ने बताया कि एमए समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल और एमए अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा 29 अप्रैल को होगी।
उन्होंने बताया कि इन दोनों विषयों की मौखिक परीक्षा विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। उसमें आरके पीजी कॉलेज शामली, वीवी पीजी कॉलेज शामली, हिंदू महिला महाविद्यालय शामली, सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन शामली, केएस कॉलेज ऑफ लॉ शामली, शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन डांगरोल, चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन, उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज जमालपुर, मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय सिकंदरपुर, ओम गुरू साक्षी रामचंद्र संस्थान भाज्जू, एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन जलालाबाद, गुरूदेव कॉलेज ऑफ एजूकेशन फॉर गर्ल्स झिंझाना, सेन्ट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन शामली, स्वामी कल्याण देव वैदिक कॉलेज फॉर मैनेजमेंट एंड एजूकेशन सिकंदरपुर झिंझाना के छात्र छात्राओं की परीक्षा होंगी। एमए समाजशास्त्र (व्यक्तिगत) तथा एमए अंग्रेजी (प्राइवेट) के परीक्षार्थियों को मौखिक परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र, गत वर्ष की अंकतालिका की छाया प्रति एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना है।