विश्वविद्यालय के लिए बेमियादी धरना जारी
शामली।
शहर के सुभाष चौक पर उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान क्रमिक अनशन के चौथे दिन रूबी चौधरी के नेतृत्व में पांच लोगों ने क्रमिक अनशन किया। कथा वाचक अरविंद दृष्टा ने यूनिवर्सिटी की मांग को जायज बताया।
उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में शहर के सुभाष चौक पर यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। लगातार चार दिनों से अलग-अलग पांच लोगों के द्वारा क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संजय सिंह राणा, रामकुमार शर्मा, मोहम्मद फरमान अंसारी, लोकेश जटराणा, प्रदुम्न कुमार, सतेंद्र पारचा, राजपाल सिंह, बाबू खान, रामकिशोर पारचा, जेके जैन, लाखन सिंह आदि ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में राजीव कुमार वशिष्ठ, बलराज मुखिया, संजीव श्योरान, दिनेश जागिड़, सत्यबीर सिंह आदि ने अपना समर्थन देते हुए यूनिवर्सिटी की स्थापना को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जनपद में अगर यूनिवर्सिटी बन गई तो छात्र-छात्राएं अपूनी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करके जनपद का नाम रोशन करेंगे। वहीं, इस दौरान देर शाम को क्रमिक अनशन पर बैठे रूबी चौधरी, राजेश देवी, नरेंद्र सिंह, सुभाष हटवाल, प्रवीण तरार को कमलवीर निर्वाल व देशपाल राणा ने जूस पिलाकर क्रमिक अनश्न खुलवाया। इस अवसर पर रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, बाबूराम पंवार, अरविंद संगल, जयबीर कुड़ाना, कृष्णपाल मलिक, शिवचरण संगल, सतपाल आर्य, देवेंद्र राणा, सोमपाल विश्वकर्मा, राधेश्याम गोयल, राजीव तोमर, जितेंद्र राणा, दीपक चौधरी बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चरण सिंह, जयभगवान, देवेंद्र आचार्य, विनोद अत्री, संतोष कुमार, फरजन अली, मेहरबान, सरदार राजेंद्र सिंह, फरजान राणा आदि मौजूद रहे।