फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज जनपद में रहेंगे परिवहन राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री का आगमन आज
विज्ञापन

शामली।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर शामली आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
बृहस्पतिवार को सड़क मार्ग से वह दिल्ली से चलकर सुबह करीब 11 बजे कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर पार्टी संगठन की ओर से आयोजित बैठक में शामिल होंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद दो बजे थानाभवन में संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर चार बजे बनत स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठक में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से वाया कांधला, बडौत, बागपत और खेकड़ा होते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने उनके आगमन की सूचना मिलने पर सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर नहीं लिया जाएगा पुराना गेहूं
शामली। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने जनपद के किसानों से अपील की है कि सरकारी खरीद केंद्रों पर पुराना गेहूं बिक्री के लिए न लाएं। जिले में गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र शुरू करा दिए गए हैं। किसानों की सहूलियत के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें