फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। गांव हिरनवाड़ा निवासी रोहित बृहस्पतिवार को पानीपत अपनी पत्नी को लेने के लिए गया हुआ था। शुक्रवार को युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। युवक ने अपने परिजनों को फोन द्वारा बताया कि पेट में जलन व उल्टी की शिकायत हो रही है, तभी युवक के परिजनों ने ससुराल वालों को फोन पर रोहित की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। ससुराल वालों ने युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया, कुछ समय पश्चात युवक रोहित के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए तथा हालत गंभीर देखते हुए युवक को मेरठ एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें