फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घेर में बैठकर टीकाकरण करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घेर में बैठकर टीकाकरण करने का विरोध
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव मानकपुर में टीकाकरण करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम पूर्व प्रधान के घेर में बैठकर टीकाकरण करती है, जिस कारण लोगों को वहां पहुंचने में असहजता महसूस होती है। उनकी मांग है कि टीकाकरण सार्वजनिक स्थान पर बैठकर ही किया जाना चाहिए।
शनिवार को एएनएम सरोज बाला टीकाकरण के लिए गांव मानकपुर में पहुंची। उन्होंने नवजात से दो साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को काली खांसी, गलघोटू, टीबी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी,हिब, खसरा, दिमागी बुखार, पोलियो ,विटामिन ए की खुराक आदि के टीके लगाए। वहीं, इसी दौरान गांव के रज्जू राणा, पंडित रामनाथ, योगेश, दीप, विपिन, मोनू, अजय और सोनू ने टीकाकरण का विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूर्व प्रधान के घेर में बैठकर किया जा रहा है, जिसके चलते वह अपने परिवार के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को वहां ले जाने में सक्षम नहीं है। उनकी मांग है कि टीकाकरण सार्वजनिक स्थान पर ही किया जाना चाहिए। उधर, इस बारे में थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रवि पॉलीवाल का कहना है कि अगर ऐसी कोई समस्या है तो सार्वजनिक स्थान पर टीकाकरण कराने की व्यवस्था जल्द ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस का आयोजन
थानाभवन। थाना थानाभवन पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने फरियादियों से कहा कि वह स्वयं आकर अपनी बात को पुलिस के सामने रखें। इस दौरान मुंडेट निवासी फुरकान ने जमीन का विवाद, नूरमोहम्मद ने मेढ़ का विवाद, विनती रानी ने जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने, नफीस निवासी भैंसानी ने मेढ़ का विवाद, अकरम भैंसानी ने चकरोड की जमीन से अवैध कब्जे की शिकायत की। इस दौरान राजस्व विभाग से कानूनगो और लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें