फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक चालक ने मारी कार और बुग्गी में टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बुग्गी में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक ने एक कार में भी टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी सवार और कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जगनपुर निवासी सतबीर बुग्गी लेकर शामली शुगर मिल में जा रहा था। कंड़ेला औद्योगिक क्षेत्र में शामली की ओर जा रहे ट्रक चालक ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया तो सामने से आ रही एक कार में सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार तितावी मुजफ्फरनर निवासी महिला पूनम और कमलेश, नितिन एवं देेशपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें