फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग का पेचवर्क कार्य तेजी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन(शामली)। दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर पेचवर्क करने का कार्य हरड़ फतेहपुर गांव तक पहुंच गया है। उपशा के अफसरों के मुताबिक इस मार्ग पर जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने से मार्ग खस्ता हाल में था। मार्ग की मरम्मत के लिए उत्तरप्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को 12 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। पिछले एक माह से उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेेदारों ने सहारनपुर जिले की सीमा से पेचवर्क का काम शुरू किया गया था। पेच वर्क का कार्य बजाज समूह की थानाभवन मिल से लेकर हरड़ फतेहपुर गांव तक हो गया हैं। उपशा के अधिकारियों का कहना है कि शामली जिले में दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग का पेचवर्क कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें