फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इस साल होगी ज्यादा सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहने के कारण मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया। पूरे दिन आकाश में धुंधली धूप से मौसम में नागरिकों को ठंडक अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल पिछले सालों से अधिक सर्दी पड़ेगी।
विज्ञापन

दीपावली के बाद रात के समय मौसम में धीरे धीरे बदलाव चल रहा था, मगर दिन धूप निकलने से मौसम सामान्य चल रहा था। मंगलवार की सुबह आकाश में बादल छाए जाने के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया। पूरे दिन मौसम में लोगों को ठंडक महसूूस की गई। दिन का अधिक तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि पिछले साल नवंबर के माह तक गर्मी का अहसास रहा था। इस साल अक्तूबर के माह में पंखे बंद हो चुके हैं। रात का न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियश तक चला गया है। उन्होंने बताया कि इस साल पिछले साल से ज्यादा सर्दी पड़ेगी। सर्दी शुरू होने से गेहूं के लिए मौसम अनुकूल होरहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें