फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता से दूर होंगी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा कैराना स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रोफेसर डाक्टर चमन लाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रोफेसर चमन लाल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में एकता बनाए रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि आज हमारा समाज एवं देश, बाह्य एवं आंतरिक दुश्वारियों से चारों तरफ से घिरा है, जिसे आपसी एकता से ही हल किया जा सकता है। डाक्टर रीनू ने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर आपसी विभेद को समझना एवं खत्म करना जरूरी है। डाक्टर राकेश कुमार ने कहा कि एकता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक आधार पर विभेद को समाप्त कर लोकतंत्र को मजबूत करना है। डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम केवल दिवस न मनाए, हमें प्रतिदिन एकता के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। हम जाति, धर्म, क्षेत्र एवं संप्रदाय के आधार पर आपस में न बंटे। डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने कहा कि हमें बैशाखी नहीं चाहिए, बल्कि हमें सीढ़ी चाहिए। छात्रा नैना रानी ने राष्ट्रीय एकता की शक्ति के महत्व को बताया। छात्र मोहम्मद शाहबाज ने ‘एकता दिवस की शुरूआत के बारे में बताया। इस अवसर पत्र छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया। संचालन डाक्टर रमेश यादव ने किया। इस दौरान डाक्टर योगेन्द्र कुमार, डाक्टर मुकेश कुमार, डाक्टर जितेन्द्र कुमार विकल, डाक्टर हंसराज, डाक्टर उत्तम, डाक्टर मदन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें