फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुदंडी महोत्सव में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दादी जी सेवा संस्थान हनुमान धाम के तत्वावधान में चुंदड़ी महोत्सव आयोजित किया गया। राणी सती दादी की स्मृति में भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करके सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हनुमान धाम पर राणी सती दादी जी मंदिर में चुंदड़ी महोत्सव आयोजित किया गया। सुंदर व सुंगधित पुष्पों से दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, विशिष्टि अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, यजमान के रूप में सेंट आरसी कॉलेज की प्रबंधक मीनू संगल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज मित्तल, विजय कौशिक मौजूद रहे। महोत्सव में दिल्ली के ज्ञान पंकज, देवेंद्र अरोरा, सुनील अरोरा टम्मी ने भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करके भक्ति में सरोबार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें