माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) से जुड़े शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
बुधवार को धरना दे रहे शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग के वेतन निर्धारण में हुई विसंगतियों को दूर करने, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन और पद देने, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, शिक्षक स्थानांतरण नीति में बदलाव की मांग की है। वहीं, कॉलेजों में अधूरी बायोमैट्रिक सिस्टम व्यवस्था का विरोध करते हुए बंद करने की मांग की। जिलाध्यक्ष डाक्टर अनुराग शर्मा ने कहा कि बायोमैट्रिक सिस्टम सभी कॉलेजों और कार्यालयों में एक साथ व्यवस्था शुरू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़कर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदीप, देवेंद्र शर्मा, नीरज बेनीवाल, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र, देवेंद्र, राधेश्याम, सुखबीर सिंह, फूल चंद, कुलदीप सिंह, आजाद, कंवरपाल, बृजेश मिश्र, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।