जलालाबाद। बुधवार को सोमपाल वर्मा के नेतृत्व में कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने पूछा कि कांशीराम कॉलोनी के निवासियों को नगर पंचायत के चुनाव में वोट देने का अधिकार है या नहीं। यह भी बताया कि हमारे वोट न तो जलालाबाद देहात में प्रधानी के चुनाव में डाले गए और न ही नगर पंचायत चुनाव में डाले गए है। उन्होंने ईओ से कहा कि हमें वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए।