फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13127 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल विज्ञान की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
शामली वीवी इन्टर कॉलिज में बोर्ड परिक्षा देकर लोटती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
13127 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल विज्ञान की बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की 13127 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 586 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में गणित सहित कई विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 13713 परीक्षार्थियों में 13127 उपस्थित रहे, जबकि 586 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक इंटर की परीक्षा हुई। इंटर गणित की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1736 में 1687 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 49 अनुपस्थित रहे। इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1887 में 1806 ने परीक्षा दी, जबकि 81 अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि अभियंत्रण की परीक्षा में कुल पंजीकृत 414 में 399 ने परीक्षा दी और 15 अनुपस्थित रहे। इंटर की कृषि पशुपालन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 375 में 369 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह इंटर की हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 4412 में 4261 ने परीक्षा दी जबकि 151 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में हुई परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नकल करता नहीं पाया गया।

शामली वीवी इन्टर कॉलिज में बोर्ड परिक्षा देकर लोटते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इन्टर कॉलिज में बोर्ड परिक्षा के दौरान प्रश्नपत्र चैक करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें