फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर 128 दावेदारों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित किए गए आरक्षण को लेकर आपत्तियों का दौर समाप्त हो गया। 128 दावेदारों ने आरक्षण पर आपत्ति जताई है। ज्यादातर आपत्तियां ग्राम प्रधान पद को लेकर बताई गईं हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दो मार्च को आरक्षण का निर्धारण किया गया था। चार मार्च से आठ मार्च तक आपत्तियां लेने का समय था। ब्लॉक, जिला पंचायत एवं डीपीआरओ कार्यालय पर आपत्तियां जमा कराई गईं हैं। पहले दिन 24, दूसरे दिन 26 आपत्तियां दर्ज हुईं और अंतिम दिन सोमवार तक कुल 128 आपत्तियां प्राप्त हो गईं हैं। इनमें से ज्यादातर आपत्तियां ग्राम प्रधान पद को लेकर दर्ज हुईं हैं। ऊन ब्लॉक के गांव चौसाना, थानाभवन के अंबेहटा याकूबपुर में आरक्षण का निर्धारण गलत बताया गया है। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के बीडीसी के तीन वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति की गई है।
डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि अभी आपत्तियां केवल प्राप्त की गईं हैं। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण नहीं किया गया है। ज्यादातर आपत्तियां मांग करने वाली हैं। आपत्ति करने वाले व्यक्ति अपने हिसाब से आरक्षण का निर्धारण करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को ब्लॉकों एवं जिला पंचायत कार्यालय में दर्ज हुईं आपत्तियों को भी डीपीआरओ कार्यालय पर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन आपत्तियों का परीक्षण का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें