फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया टीम ने कश्मीर के युवकों की जानकारी जुटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। पुलवामा हमले के बाद जिले में रह रहे कश्मीर के युवकों की खुफिया विभाग कुंडली खंगालने में जुटा हुआ है। टीम ने कैराना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले कश्मीर के युवकों के बारे में जानकारी जुटाई और उनका सत्यापन किया।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद जिले में बाहर से दूर-दराज के राज्यों के रहने वाले लोगों पर पुलिस और खुफिया विभाग की नजर है। खासतौर से पाकिस्तान और कश्मीर के रहने वाले लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। सोमवार को खुफिया विभाग की टीम ने कैराना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले कश्मीर के युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। बताया गया है कि इस फैक्टरी में पिछले करीब आठ-नौ साल से कश्मीर के रहने वाले करीब दस युवक काम कर रहे हैं। खुफिया विभाग की टीम ने फैक्टरी में जाकर सत्यापन कार्य किया। बताया गया है कि पांच साल पहले भी कश्मीर के युवकों का सत्यापन हुआ था। जानकारी जुटाने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें