बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर
शामली। ओशो दीप स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा देने का जोर दिया
रविवार को शहर के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में स्थित ओशो दीप स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल व सेंट आरसी स्कूल कैराना के चेयरमैन यशपाल पंवार का बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों को बुकें देकर स्वागत किया। विधायक ने शिक्षिका कमलेश देवी व आशीष निर्वाल का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक तेजेंद्र सिंह निर्वाल ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके पर संस्था की प्रबंध निदेशक अनिता देवी ने छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल, गोविंद झां, साक्षी शर्मा, आशीष निर्वाल, विपुल निर्वाल, छवि तोमर, कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।