शामली। जिले के शिक्षण संस्थाओं में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को आर के पीजी कालेज में महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के स्टाफ की एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा गया। उधर, वीवी इंटर कालेज में आयोजित शोकसभा में फिदायीन हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए निंदा की। शोकसभा में प्रधानाचार्य एसके आर्य, अध्यक्ष जयप्रकाश संगल, संदीप मित्तल, विनोद कुमार, राजीव कुमार, शाहिद, श्रवण, रमेश, सुशील, पंकज आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की शोकसभा वीवी इंटर कालेज में हुई। आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर अरुण शर्मा, रवि कुमार, राजीव गोयल, गौरव गोयल, विनोद कुमार, संदीप, हर्ष, अनुज, आकाश, देशपाल, जसराज, ऋतुुराज, रामकुमार, भारत भूषण, सुशील, कपिल आदि मौजूद रहे। श्रीसत्यनारायण इंटर कालेज में शोकसभा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, कालेज प्रबंधक अनुज, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, रामनाथ शिवकुमार, सतीश आत्रे ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित शोकसभा में शामली जिले के पुलवामा मे शहीद अमित कुमार, प्रदीप कुमार की शहादत पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोकसभा में मोहर सिंह, नीटू कश्यप, नरेश तोमर, सोमदत्त आर्य, पवन कुमार, अंकुर अशोक कुमार, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन शर्मा, अरविंद कुमार, योगेंद्र सैनी मौजूद रहे। मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश संगल चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह व सभी विद्यार्थियों के द्वारा शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। उधर, बीएसएम स्कूल में आयोजित शोकसभा में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की। सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने देश को अपूर्णीय क्षति बताया। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि शहीदों की शहादत को नमन किया। दयानंद वैदिक विद्यालय आर्यसमाज में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार, विनोद कुमार व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।