शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी के प्रांगण में जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर रॉक गोल्ड के समस्त परिवार के चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्य दीप्ति जैन ने नम आंखों से सभी शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।