फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए मिले सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका की ओर से जमीन मिलने के बाद कस्बे में रोडवेज अड्डे का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। परिवहन निगम ने भी सात लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से बस अड्डे की चारदीवारी, पूछताछ केंद्र और शौचालय आदि का काम होगा।
प्रशासन और पालिकाध्यक्ष के प्रयासों के चलते कांधला तिराहे पर छड़ियान के मैदान की चारदीवारी की नीव बननी शुरू हो गई है। साथ ही कई ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा बस अड्डे की भूमि का भराव कराया जा रहा है। शामली स्टेशन प्रभारी योगेन्द्र कुमार और यातायात अधीक्षक बाबू राम यहां व्यवस्थाएं देख रहे हैं। स्टेशन प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल बस अड्डे की चारदीवारी, पूछताछ केंद्र, पुरुष और महिला शौचालयों के अलावा इंटर लाकिंग फर्श लगाया जाएगा। इसके लिए आरएम शामली मनोज कुमार की ओर से बस अड्डे के निर्माण के लिए सात लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही इससे बस अड्डा निर्माण और तेजी से शुरू हो जाएगा। शाम को एसडीएम और तहसीलदार ने भी निर्माण का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बस अड्डे पर सुरक्षा के लिए तीन सीसीटीवी केमरे लगेंगे। जिनका कंट्रोल रूम कोतवाली में बनाया जाएगा। कोतवाली से बस अड्डे पर हर समय कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही बस अड्डे में पुलिस चौकी की स्थापना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे का किया विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कैराना। शाम करीब चार बजे छड़ियान के मैदान में बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने वहां पहुंचकर विरोध में नारेबाजी की। युवक यहां बारात घर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकाकर भीड़ को तितर बितर किया। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी दी कि अगर सरकारी काम में किसी ने भी बाधा डालने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। मंगलवार दोपहर ढाई बजे नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन छड़ियान के मैदान पर पहुंचे और बस अड्डे के निर्माण कार्य को देखा। नगर पालिका चेयरमैन ने लोगों को समझाया कि बस अड्डा बनने से कस्बे के सभी लोगों को फायदा मिलेगा। अब कैराना से दूर शहरों की सीधी बस सेवा मिलेगी। श्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें