फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में भुगतान न हुआ तो अन्य मिलों की पर्ची भी रोक देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली चीनी मिल परिसर में चल रहा किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। सोमवार को प्रशासन और मिल अधिकारियों के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में भुगतान नहीं हुआ, तो शामली समिति में पहुंचकर अन्य मिलों को जारी होने वाली गन्ना पर्ची का वितरण भी रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली चीनी मिल परिसर में किसानों का धरना जारी है। किसानों ने गन्ना भुगतान होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। धरने पर सपा नेता सुुुधीर पवार, मानवेंद्र वर्मा और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने पहुंचकर धरने पर पहुंचकर किसानों की मांग का समर्थन किया। दोपहर में एडीएम केबी सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और मिल प्रबंधन की तरफ से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आरबी खोखर, जीएम केन कुलदीप पिलानिया, एजीएम केन नरेश कुमार, सीनियर केन मैनेजर दीपक राणा आदि धरने पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मिल अधिकारियों ने कहा कि वे अभी दस करोड़ रुपये तक का भुगतान दे सकते हैं। मिल के पास 180 करोड़ की चीनी गोदाम में है। चीनी बेचकर गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 20 दिन का समय मांगा, लेकिन किसान इस पर सहमत नहीं हुए। किसानों ने कहा कि जब तक उनका पूरा भुगतान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर देशपाल राणा, जितेंद्र निर्वाल, प्रमोद राणा, मैनपाल चौहान, यशपाल सिंह, शोकेंद्र देवराज पहलवान, चरण सिंह, ईश्वर सिंह, अरविंद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें