शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने लघु नाटिका का आयोजन किया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नये मतदाताओं को पंजीकृत करने के साथ मतदान की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति उनके दायित्व को समझाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर मंजू गर्ग ने छात्राओं को मतदान के विषय पर अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। बताया कि मतदान को यह जानना बहुत जरूरी है कि उनके मत से ही देश और राज्य के साथ गांव की सरकारें बनती है। मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ है, लेकिन अपने बहुमूल्य मत की ताकत को न जानने के कारण मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं कर पाते है। मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि मतदाता अपने मत प्रयोग की ताकत को पहचाने। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोनिता गर्ग और पूजा ने किया।